सोने में साल की दूसरी सबसे बड़ी तेजी

19 अगस्त को सोना 1310 रु. मजबूत हुआ था। चांदी में भी 750 रु. किलो की तेजी दर्ज की गयी। बाजार सूत्रों के अनुसार तेल और मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों ने सर्राफा में निवेश किया। वैश्विक तेजी के बीच सिंगापुर में सोने के भाव 0.8 प्रतिशत चढ़कर 1628.30 डालर प्रति औंस हो गए। जो 14 दिसंबर के बाद उच्चस्तर है।
घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 1025 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 28,990 रु. और 28,840 रु.प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रु. चढ़कर 23,300 रु. प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 750 रु. की तेजी के साथ 53,000 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 780 रु. चढ़कर 53,630 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 3000 रु. की तेजी के साथ 60,000-61,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए।












Click it and Unblock the Notifications