बसपा सरकार ने प्रदेश तबाह कर दिया: अखिलेश

State SP Chief Akhilesh Yadav
लखनऊ। एक ओर बसपा सुप्रीमों रैली कर विपक्षियों को अपनी ताकत का अहसास करा रहीं थी तो दूसरी ओर विपक्षी जनता को सरकार के खिलाफ करने के लिए नए हथकंडे सोच रहे थे। सपा ने सरकार के खिलाफ पुरानी बातों को एक बार फिर कहा कि बसपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने प्रदेश को बरबाद और तबाह कर दिया है जबकि कांग्रेस महंगाई बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के मामले में अव्वल रही है।

श्री यादव ने क्रांतिरथ यात्रा के दौरान जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा सरकार के दौरान विकास की जगह लूट वसूली तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। तमाम घटनायें ऐसी हुईं कि बसपा विधायकों और मंत्रियों ने जिनपर जुल्म किया उन्हें प्रताडि़त किया गया। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करने पर उन्हें पीडि़त किया गया। उन्होंने जनता से विधानसभा चुनाव बाद सपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सुखी और समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण करेगी।

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेसराज के साथ ही देश में महंगाई आती है और इस पार्टी ने बसपा के भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रखा है। उन्होंने कहा कि हाथी पैसे खा रहा है और केन्द्र सरकार चुप बैठी है। वह हाथी को और मोटा कर रही है। सत्ता में आने पर सपा इन सबपर अंकुश लगायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की चिन्ता समाजवादी पार्टी ही करती है और जबकि प्रदेश में सपा की सरकारें रही किसानों की हरसंभव मदद की गयी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के कार्यकाल में ही बाढ़ पीडि़त किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि में सपा की सरकार बनने पर नौजवानों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा तथा कन्या विद्याधन योजना फिर से शुरू की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+