लोकपाल पर कैबिनेट बैठक आज, पीएम देखेंगे नया मसौदा

बस हम पीएम मनमोहन सिंह का इंतजार कर रहे हैं। वो एक बार इस मसौदे के प्रारूप देख लें उसके बाद हम इसे संसद में पेश कर देंगे। इसी चक्कर में कैबिनेट मीटिंग को सोमवार को टाल दिय़ा गया. अब यह मीटिंग आज यानी मंगलवार को होगी।
गौरतलब है कि पिछले 6 महीने से जिस लोकपाल बिल को लेकर बहस हो रही है, उसे छोड़कर अब सरकार नया लोकपाल बिल लेकर आ रही है। सीबीआई, प्रधानमंत्री व ग्रुप सी व ग्रुप डी के अलावा अन्य कई मुद्दों को लेकर लोकपाल बिल मसौदे में नये ढंग पेश करेगी। कानून मंत्री ने कहा कि जो भी किया जा रहा है वो बहुत सोच विचार कर किया जा रहा है, सरकार किसी के दवाब या किसी से डर कर यह कदम नहीं उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications