अन्ना के प्रति बहुत क्रूर है टीम अन्ना: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh
नई दिल्ली। अन्ना हजारे का अनशन 27 दिसंबर को होगा कि नहीं, लोकपाल बिल बनेगा या नहीं, एक तरफ जहां यह प्रश्न लोगों के दिलों में कौंध रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकारी नेताओं का अन्ना टीम पर प्रहार जारी है।

एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव ने अन्ना टीम पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने टि्वटर पर लिखा है कि टीम अन्ना जरूरत से ज्यादा क्रूर है, वो अन्ना हजारे के बहाने अपना उल्लू सीधा कर रही है। दिग्विजय सिंह का यह बयान अन्ना हजारे के अनशन की जगह बदलने पर आया है। आपको बता दें कि अब अन्ना का अनशन दिल्ली में ना होकर मुंबई में होने वाला है।

जिसके लिए दिग्गीराजा ने शक जाहिर किया है कि अन्ना के अनशन की जगह बदलने के पीछे कारण मौसम है या टीम अन्ना अपने एनजीओ के लिए एक बड़े चंदे की ख्वाहिश रखना है।

दिग्गी राजा ने कहा है कि टीम अन्ना एक 75 साल के बुजुर्ग को फिर से भूखा रखने की तैयारी में लगी हैं और ये लोग उन्हीं के पैसे पर स्वादिष्ट खाना खाएंगे। अगर वाकई में उन्हें हिम्मत है तो वो खुद अनशन क्यों नहीं करते? किसी के अनशन का समर्थन करना और बड़ी बड़ी बातें करना आसान है। टीम अन्ना, अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+