सोशल नेटवर्किंग साइटों से दूर रहें सैनिक

facebook
नयी दिल्ली। फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट विदेशी जासूसों के लिए नये जाल के रूप में उभरी है जिसके बाद सरकार ने अद्र्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों से अपने करियर संबंधी सूचनाएं नहीं साझु करने या फिर ऐसी साइटों से दूर रहने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि साइबर जासूसी का मामला सामने आया है जहां संवेदनशील इलाकों में तैनात अद्र्धसैनिक बलों के अधिकारी सीमा पार के जासूस या विदेशी एजेंटों के साथ चैट करते हुए पाए गए।

इंटरनेट पर ये जासूस या एजेंट अपने को महिलाओं के रूप में पेश करते हैं। सूत्रो के मुताबिक इसके मद्देनजर कई बैठकें हुईं ताकि दुश्मन का जासूस सोशल नेटवर्किंग साइटों के माध्यम से अधिकारियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सरकारी कंप्यूटरों का उपयोग न कर सके। अधिकारियों को भी इन तरकीबों के बारे में बताया गया है।

हालांकि कोई भी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने या आंकड़ा देने को इच्छुक नहीं कि कितने अद्र्धसैन्यकर्मी इस प्रकार के साइबर जासूसी मामलों में शामिल हैं लेकिन इन घटनाक्रम को करीब से जानने वाले दूर संचार मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में तैनात अधिकारियों पर नजर रखने के लिए एक प्रभावी तंत्र तैयार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+