लोकपाल पर बढ़ेगा संसद सत्र, टलेगा अन्ना का अनशन

ऐसे में अगर संसद का सत्र बढ़ता है तो समाजसेवी अन्ना हजारे का प्रस्तावित अनशन 27 दिसंबर से आगे खिसक सकता है। यह बात टीम अन्ना के अहम सहयोगी कवि कुमार विश्वास ने एक निजी चैनल से एक चर्चा के दौरान कही। इस बीच कैबिनेट की बैठक में आज लोकपाल बिल के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। सरकार लोकपाल बिल को अब एक बड़े परिवर्तने के साथ पेश करने वाली है।
इसके पहले समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपना चेन्नई दौरा रद्द कर दिया है और वह हैदराबाद से सीधे रालेगढ़ सिद्धि पहुंच गये हैं। जिस समय संसद में लोकपाल बिल पेश किया जायेगा उस समय अन्ना अपने टीम सदस्यों के साथ संसद की दर्शक दीर्घा में मौजूद होंगे इस बात का ऐलान टीम अन्ना के अभिन्न सदस्य अरविंद केजरीवाल पहले ही कर चुके हैं। देखते हैं कि आज की बैठक का क्या नतीजा होता है?












Click it and Unblock the Notifications