सरकारी लोकपाल ड्राफ्ट रेडी, कैबिनेट मीटिंग तय नहीं

कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार ने नया लोकपाल बिल तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक वे लोकपाल के नए ड्राफ्ट को प्रधानमंत्री को सौपेंगे। जिसके बाद इस पर कैबिनेट बैठक बुलाकर इस ड्राफ्ट पर चर्चा की जाएगी। सलमान खुर्शीद ने लोकपाल बिल पर चर्चा के लिए आज शाम होने वाली कैबिनेट बैठक के रद्द होने के भी संकेत दिए।
सीबीआई, प्रधानमंत्री व ग्रुप सी व ग्रुप डी के अलावा अन्य कई मुद्दों को लेकर लोकपाल बिल मसौदे पर अन्ना हजारे व विपक्ष से मतभेद के बाद सरकार ने लोकपाल बिल का नया ड्राफ्ट तैयार करने की बात कही थी। जिसमें सीबीआई आयुक्त की नियुक्ति से लेकर प्रधानमंत्री को लेकर कई अहम मामलों पर गहनता से विचार किया गया है।
ड्राफ्ट के बारे में बात करते हुए कानूनमंत्री ने कहा कि हमने नए लोकपाल ड्राफ्ट में कई अहम मुद्दों को नए सिरे से शामिल किया है। यह पुराने लोकपाल बिल का सुधरा हुआ रूप है। विपक्ष व अन्ना हजारे के मामले पर बात जवाब देते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार किसी के दबाव में नहीं है। सरकार सशक्त लोकपाल बिल पास करने को प्रतिबध है।












Click it and Unblock the Notifications