डीटीसी बस ने दादी व पोती को कुचला

Woman, granddaughter killed by DTC bus
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में डीटीसी बस एक बार फिर कातिल साबित हुई। रविवार को आसफ अली मार्ग पर शराब के नशे में धुत डीटीसी बस चालक ने सड़क पार कर रही दादी-पोती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं सैंकड़ो लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि के अनुसार कृष्णा (56) अपने परिवार के साथ रामनाथ पटूवा, पहाड़गंज में रहती थी। पति राजकुमार इलाके में ही ढाबा चलाते है। रविवार दोपहर कृष्णा अपनी 13 वर्षीय पोती ऐलिस के साथ अपने मायके कमला मार्केट जा रही थी। जैसे ही दादी-पोती आसफ अली रोड पर सड़क पार कर रही थी तभी डीटीसी की रुट संख्या 307 की बस ने दोनों को कुचल दिया। डीटीसी की यह बस त्रिलोकपुरी से कमला मार्केट के बीच चलती है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद सैंकड़ो लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए और सड़क पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी। करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। पुलिस ने तत्काल ही कार्रवाई करते हुए बस चालक अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी चालक शराब के नशे में था।

नंदनगरी में भी एक बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तर-पूर्वी जिले के नंद नगरी इलाके में भी एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल तुलसी देवी (60) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तुलसी देवी अपने परिजनों के साथ सुंदर नगरी इलाके में रहती थी।

वह शनिवार दोपहर किसी काम से नंद नगरी के ई ब्लॉक आई थी। वह जैसे ही अंबेडकर गेट के पास पहुंची एक तेज रफ्तार मारुति ओमनी कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+