दिल्‍ली में दवाईयों का ट्रक लूटने वाले 4 चोर गिरफ्तार

Delhi: 4 held for looting truck full of medicines
दिल्ली (ब्यूरो)। उनके कार पर लाल बत्ती लगी थी। पर थे लुटेरे। इस प्रकार के ही एक मामले का बाहरी जिला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने इस अन्तरर्राज्यीय गिरोह के चार लुटेरों को भी धर दबोचा है। इनके कब्जे से लूटी गई दवाइयों से भरा ट्रक और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद हो गई है। इस गिरोह में शामिल तीन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों में संजय (22), संदीप(27), सुरेश(23) व सोनू(20) शामिल हैं। अलीपुर व नरेला इलाके में हाई वे पर ट्रक लूटने व चोरी की वारदातों के मद्देनजर जांच के दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ा। एसीपी सुलतानपुरी जसमीत सिंह की देखरेख में निरीक्षक पूरनपंत, हवलदार जगदीश, नरेन्द्र, वीरेन्द्र, सिपाही प्रवीन, कर्मबीर, दारा सिंह, हवलदार चरणजीत, सिपाही बिजेन्द्र व राकेश की टीम ने इस गिरोह को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में शामिल सतीश, पवन सैनी व राजेश की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इस्लामाबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा में 9 दिसंबर को हुई डकैती में शामिल इन बदमाशों ने ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर सवार करोड़ रुपये की दवाइयों से भरे ट्रक को लूट लिया था। वारदात के वक्त बदमाशों एक बैलरो व इनोवा कार में सवार थे। इन पर वीआईपी दिखाने के लिए लालबत्ती भी लगा रखी थी। इसी लालबत्ती का रौब दिखाकर वह लोग हाईवे पर ट्रकों को रोक लेते थे।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि लूटी गई इन दवाइयों को बदमाश दिल्ली के मुंडका इलाके में ठिकाने लगाने की फिराक में है। यह लोग किसी अच्छे खरीददार की तलाश में लगे हुए थे। ट्रक को इन लोगों ने बुराड़ी इलाके में एक सुनसान स्थान पर ख़ड़ा कर रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+