आज भी याद आती है..दिल्ली की सर्दी: अमिताभ बच्चन ‎

Amitabh Bachchan
तरसाये ..तड़पाये रे.. दिल्ली की सर्दी..गीत केवल गाने की तारिका को ही नहीं तड़पाता है बल्कि यह आज भी बैचेन करता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को। चौंक गये ना. लेकिन इस बात का खुलासा खुद अमिताभ साहब ने अपने ब्लॉग पर किया है। जिनके जेहन में आज भी राजधानी दिल्ली की सर्दी, चांदनी चौक के 'परांठे वाली गली' और बंगाली मार्केट की 'चाट' जिंदा है।

अपना हाल ए दिल बयां करते हुए अमिताभ ने लिखा है कि मुझे आज भी अपने कॉलेज के उन दिनों का बहुत याद याती है जब मैं इन सारी चीजों का लुत्फ उठाया करता था।

बॉलीवुड के शहंशाह ने लिखा है कि मैं सुबह सुबह उठकर विश्वविद्यालय जाने के लिए अपने साउथ एवेन्यू स्थित आवास से तीन मूर्ति जाकर बस पकड़ता था। चूंकि मैं इलाहाबाद से आया था इसलिए दिल्ली की हर चीज मुझे बहुत सुंदर और भव्य दिखायी पड़ती थी।

अमिताभ को अपनी मां के साथ बंगाली मार्केट में चाट खाने की याद आज भी गुदगुदा जाती है। अमिताभ ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए लिखा है कि क्लास बंग करके पराठे वाली गली जाकर पराठे खाने का अपना ही मजा लेता था। अपने परिवारवालों के साथ मैं कंबल ओढ़कर गर्मागर्म अलाव का मजा लेता था तो सर्दी के बाद गर्मी की चिलचिलाती धूप के बारे में बाहर निकलना अपने आप को सजा देने के बराबर था।

लेकिन उसके बाद आने वाले फूहारों के मौसम का बेसब्री से हमलोगों को इंतजार रहता था। हम कभी-कभी अपने परिवारवालों के साथ घरों की छतों पर सोया करते थे। कहीं किसी के मन में कोई असुरक्षा का भाव नहीं होता था, किसी को कोई डर नहीं होता था। वाकई में वो जीवन के सुनहरे दिन थे जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकते हैं।

अमिताभ ने लिखा है कि आज वक्त बहुत बदल चुका है। आज मैं जब अपने घर में बैठा यह ब्लॉग लिख रहा हूं तो आस पास काफी सुरक्षा है, शोर है और मोबाइल फोन है। लेकिन वो सकून नहीं जो उस समय होता था उस समय रात में केवल एक ही आवाज सुनायी पड़ती थी और वो थी सियार की। वाकई वो जीवन के सुनहरे दिन थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+