कैबिनेट का विस्तार, अजीत सिंह बने नागरिक उड्डयन मंत्री

अजीत सिंह के बारे में आपको बता दें कि यह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र हैं। इससे पहले वह तीन बार केबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। मालूम हो कि यूपी में 2012 में होने वाले विधानसभा चुनाव को नजर में रखते हुए कांग्रेस ने रालोद से हाथ मिला लिया है। जानकारों की मानें तो इस गठबंधन से दोनों ही पार्टियों को फायदा होगा। सूत्रों की मानें तो रालोद और कांग्रेस में काफी दिनों से गठबंधन के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन मामला अटका हुआ था।
ऐसा कहा जा रहा था कि गठबंधन में देरी की पीछे जीत की केंद्रीय मंत्री पद पाने की शर्त थी। गौरतलब है कि अजीत सिंह ने इंजीनियरिंग का पेशा छोड़ राजनीति में आये थे और 1986 में उन्होंने अपने पिता की राजनीति पार्टी को संभाली थी। अजीत सिंह की उम्र 72 साल है। अजीत सिंह बाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री और नरसिंहा राव की सरकार में खाद्य मंत्री के साथ ही साथ तीन बार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। यह चौथी बार है जब उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications