नैंसी पावेल होंगी भारत में अमेरिका की राजदूत

पावेल की नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी लेनी होगी। वर्तमान में पीटर बरले भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं। पावेल अमेरिका की विदेश सेवा की वरिष्ठ सदस्य हैं। वह पाकिस्तान और नेपाल में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं। वह कोलकाता, नयी दिल्ली, ढाका, काठमांडो, इस्लामाबाद और ओटावा में कई राजनयिक पदों पर कार्यरत रह चुकी हैं।
पावेल के नियुक्ति की घोषणा करते हुए ओबामा ने कहा कि ये लोग हमारे देश की अच्छी सेवा करेंगे, मैं इनके साथ आने वाले समय में काम करने को लेकर उत्साहित हूं। पावेल वर्तमान में विदेश सेवा की महानिदेशक और विदेश मंत्रालय के मानव संसाधन निदेशक के पदों पर कार्यरत हैं। उन्हें जनवरी 2011 में करियर अंबेसडर का पद दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications