बैंगलोर पहुंचे अन्ना हजारे पर हुआ 6 लाख का खर्चा

केवल बैंगलोर के ही नहीं बल्कि आस-पास के इलाके के मैसूर, कुन्नुर और हसूर के भी लोग य़हां अन्ना को सुनने आये हैं। अन्ना अनशन की तैयारी करने वालो आयोजकों ने बताय़ा कि अन्ना हजारे की इस जनसभा के लिए करीब 6 लाख का खर्चा आया है। जो बजट और आंकड़े उन्होंने दिखाये हैं उसके मुताबिक यह खर्चा 5 लाख 91 हजार का है औऱ बाकी के नौ हजार उन्होंने फुटकर में गिनाये है। यह खर्चा करने वाली करीब 30 कंपनियां है। आपको बता दें कि यह खर्च केवल आज की जनसभा का है।
अन्ना के भाषण सुनने आये लोग मैदान में रखी दान पेटिका में स्वेच्छा से दान भी कर रहे है। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि दान पेटिका के बगल में पैसों की गिनती जारी है। अगर दान पेटिका में खर्चे का पैसा आ जाता है तो उसी समय दान पेटिका में दान करनेवालों को मना कर दिया जायेगा।
पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सीनिय़र सिटीजन के बैठने की अलग से व्यवस्था की गयी है। पार्के में पहुंचने वालों में यूथ की संख्या बहुतायत में है। सुरक्षा चाक-चौंबंध है। सभी लोग बेसब्री से अन्ना का इंतजार कर रहे हैं। इस समय मंच पर नाटक का मंचन किया जा रहा है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कहानी पर आधारित है।
आपको बता दें कि अन्ना आज सुबह ही बैंगलोर की धरती पर अपने साथियों किरण बेदी और मनीष सिसोदिया के साथ कदम रख चुके हैं। बैंगलोर पहुंचे अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि उन्हें और देश को सशक्त लोकपाल बिल ही चाहिए। अगर सरकार इस सत्र में लोकपाल नहीं लाती है तो पूरे देश में जेल भरो आंदोलन होगा। मेरा अनशन तो 27 तारीख से शुरू हो जायेगा। लेकिन इस बार आंदोलन में पूरा देश शामिल होगा। अन्ना हजारे आज से दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। बैंगलोर उनका पहला पड़ाव है।












Click it and Unblock the Notifications