लोकपाल बिल नहीं आया तो पूरे देश में होगा आंदोलन: अन्ना हजारे

उनका पहला पड़ाव आज बैंगलोर में है। अन्ना के साथ उनके सहयोगी किरण बेदी और मनीष सिसोदिया भी बैंगलोर आये है। आज दिन में 2.30 बजे फ्रीडम पार्के में अन्ना एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस सभा में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये हैं।
वैसे अन्ना हजारे ने उम्मीद जतायी है कि सरकार इसी संसद सत्र में लोकपाल बिल पारित करेगी। अन्ना ने कहा कि मैं बस देख रहा हूं, उसी के बाद मैं जवाब दूंगा। आरक्षण के मुद्दे पर अन्ना ने कहा कि यह फैसला संसद करेगी। हमें बस सशक्त लोकपाल बिल से मतलब है।












Click it and Unblock the Notifications