खुशखबरी..नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

Petrol
नई दिल्ली। एक राहत भरी खबर आम जनता के लिए आ रही है। पीटीआई के मुताबिक अब पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे, तेलकपंनियों ने इस बात पर फैसला किया है। ऐसा फैसला रूपये में आयी थोड़ी तेजी के बाद लिया गया है। शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने बैठक बुलायी थी जिसमें यह फैसला लिया गया है।

पहले खबर आ रही थी डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत गिरने की वजह से यह फैसला किया जा सकता है कि पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। लेकिन हालात को देखते हुए यह फैसला किया गया कि अब पेट्रोल की कीमत में इजाफा नहीं किया जायेगा।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कहा है कि पेट्रोल की कीमतों में किसी भी प्रकार के बदलाव के बारे में वह उचित समय पर फैसला करेगी। आपको यहां बता दें कि सरकार ने पिछले साल जून में पेट्रोल को प्रशासनिक मूल्य सूची से मुक्त कर दिया था। जिसके बाद पेट्रोल की कीमतों में इजाफा का फैसला तेल कंपनियों की ओर से किया जा रहा है। फिलहाल पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी ना होने से आम आदमी को राहत जरूर महसूस होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+