मजदूरी मांगने पर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

इस मामले में कबाडी व्यवसायी बनारसी सेठ सहित तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन्होनें बताया कि कबाडी दुकान में काम करने वाले सिंह की मजदूरी को लेकर हुये विवाद में कबाडी व्यवसायी बनारसी सेठ सहित तीन अन्य मुन्ना, रवि एवं काशी सेठ ने उसकी लोहे के छड़ से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
दयाल ने बताया कि इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने उचित कार्रवाई की मांग को लेकर जीटी रोड को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। उन्होनें बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications