ताजमहल के ऊपर हेलीकॉटर ने काटे 11 चक्कर, हड़कंप

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर को बुधवार की सुबह ताजमहल के आस-पास काफी देर तक मंडराते हुए देखा गया। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर ने 17वीं सदी के इस नायाब इमारत के 11 चक्कर लगाये और गायब हो गया। जैसे ही यह सूचना रेडियो स्टेशन से प्रसारित हुई अधिकारियों ने जवाबदेही एक-दूसरे पर डालने का खेल शुरू कर दिया। एसएसपी आगरा असीम अरुण से फोन पर बात चीत हुई तो उन्होंने बताया कि जांच का आदेश दे दिया गया है। एडलैब्स के पास हेलीकॉप्टर उड़ाने की इजाजत है लेकिन सम्बंधित एजेंसियों को किसी भी तरह से तय समय में यह जानकारी नहीं दी जा सकी थी।
एएसपी ने बताया कि वहां निश्चित रूप से समायोजन व सम्पर्क की कमी है। उन्होंने कहा कि फिल्म यूनिट के पास इजाजत थी लेकिन सम्बंधित एजेंसियों के पास सही समय पर यह सूचना नहीं पहुंच सकी। इस बात की जांच की जा रही है। इसके बाद आगरा के सहायक जिला मजिस्ट्रेट अरुण प्रकाश ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहल पर एक वृत्तचित्र फिल्म बनाई जानी थी। इसी के चलते यह हेलीकॉप्टर ताज के पास चक्कर लगा रहा था।
खैर मामला जो कुछ भी हो मगर यह निश्चित तौर पर कहीं ना कहीं सुरक्षा में कमी का साक्षात उदाहरण है। मालूम हो कि दुनिया के अजूबों पर नंबर वन ताजमहल हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहता है। पूर्व में कई बार ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी भी दी जा चुकी है। अगर वह हेलीकॉप्टर फिल्म के लिये था तब तो ठीक है मगर सुरक्षा ऐसी ही रही तो कल यह एक बड़े आतंकी हमले का साजिश भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications