धूमकेतु से नमूने लाएगा नासा का अंतरिक्ष यान

nasa
वाशिंगटन। नासा ने ऐसे अंतरिक्ष हार्पून तैयार किए हैं जो धूमकेतु पर उतरे बिना उनके नमूनों को ले पाने में सक्षम होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के इंजीनियरों ने मेरीलैंड के ग्रीनबेल्ट स्थित गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में छह फुट का यह प्रायोगिक हार्पून तैयार किया है। वैज्ञानिकों ने आमतौर पर टकों में इस्तेमाल किए जाने वाले स्पि्रंग के जोड़े से कमान तैयार किया है।

कमान स्पि्रंग आधा इंच मोटे स्टील की तार से बना है। यह वस्तुओं को 100 फुट प्रति सेकेंड से ज्यादा की गति से फेंक सकता है। प्रयोग में कमान स्पि्रंग का इस्तेमाल बालू, चट्टान, बर्फ और ढेलों से भरे विशालकाय डमों में किया गया। अभी हाल ही में नासा ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) तक पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष यान उड़ान के प्रायोगिक परीक्षण की तारीख घोषित की थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि मिशन के तहत एक वाहन का परीक्षण किया जाएगा जो सामान और फिर चालक दल को कक्षा में ले जाएगा। यह निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। स्पेसएक्स कंपनी अगले साल सात फरवरी को अपना मानव रहित कैप्सूल डैगन आईएसएस से लगते निर्धारित स्थान पर भेजेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+