39 पत्नियों, 94 बच्चों वाला भारतीय

11 अजीबोगरीब कहानियों में लंदन से प्रकाशित द टेलीग्राफ में प्रकाशित जिओना चाना की कहानी शीर्ष पर है जो म्यामां और बांग्लादेश सीमा से लगे मिजोरम के पर्वतीय गांव में चार मंजिला इमारत में रहते हैं जिसमें 100 कमरे हैं। रिप्लीज बिलीव इट आर नाट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 66 वर्षीय भारतीय वृद्ध व्यक्ति की 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते पोतियां हैं।
द टेलीग्राफ ने चाना के हवाले से कहा कि मैंने एक बार पूरे वर्ष में 10 विवाह किये। समाचार पत्र के अनुसार चाना ने अपनी पहली पत्नी से उस समय मिले जब वह 17 वर्ष के थे। रिप्लीज बिलीव इट आर नाट की अन्य अजीबोगरीब कहानियों में कला के नाम पर अंगों का
प्रत्यारोपण, 70 हजार डालर में लिचेंस्टीन किराये पर, अंधे कुत्ते को अपना गाइड कुत्ता मिला, 29 शव के साथ कब्रिस्तान संग्रहकर्ता गिरफ्तार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications