लोकसभा में गिरे बिहार के सांसद के कंधे में फ्रैक्चर

बताया जा रहा है कि प्रश्नकाल के दौरान एक मुद्दे पर कार्यवाही स्थगित होने के बाद उमाशंकर सिंह किसी कारणवश अध्यक्ष के कार्यालय तक गए। लेकिन जब वह सदन में लौट रहे थे उसी वक्त उनका पैर फिसल गया जिससे उनके सिर में भी थोड़ी चोट लगी। कुछ सदस्यों ने दौड़कर उन्हें उठाया, लेकिन वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे।
संसद में मौजूद डाक्टर को बुलाया गया और उनके सुझाव पर उमाशंकर को एलएनजेपी भेज दिया गया। जहां तत्काल उनका इलाज शुरू हो गया। बाद में मीरा कुमार, लालू प्रसाद समेत कई दूसरे सदस्यों ने जाकर उनका हालचाल पूछा। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि इस सत्र में अब संभव नहीं कि वह भाग ले सकें क्योंकि उनको आराम की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications