भारत को रूस देगा परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी

सू़त्रों के मुताबिक अकुला टू टाईप परमाणु क्षमता संपन्न यह पनडुब्बी दस साल की लीज पर भारत को दी जाएगी। यह पनडुब्बी महीनों तक पानी में अंदर रह सकती है। अकुला द्वितीय श्रेणी पनडुब्बी परमाणु क्षमता वाली 28 कू्रज मिसाइलों से लैस है जिनकी मारक क्षमता 3000 किलोमीटर है। बताया जाता है कि भारतीय संस्करण में 300 किलोमीटर क्लब परमाणु क्षमता वाली मिसाइलें हो सकती हैं।
प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार लीज अनुबंध 65-90 करोड़ डालर का है। सोवियत संघ के पतन से पहले भारत ने अमूर शिपयार्ड में इस पनडुब्बी का काम पूरा करने में धन उपलब्ध कराया था। सन् 1990 के दशक में आर्थिक संकट के कारण धन की कमी से इसे पूरा करने में देरी हुई थी। रूस से भारत को परमाणु क्षमता से लैस बहुप्रतीक्षित लड़ाकू पनडुब्बी नेर्पा इसी माह के अंत तक 10 साल की लीज पर मिलने की संभावना है।
भारत को इस माह के आखिर तक मिल सकती है परमाणु क्षमता संपन्न नेर्पा पनडुब्बी सूत्रों ने यहां बताया कि परमाणु हमला करने में सक्षम यह पनडुब्बी रूस इसी महीने के आखिर में सौंप सकता है। उसका नाम आईएनएस चक्र रखा जाएगा। सू़त्रों के मुताबिक अकुला टू टाईप परमाणु क्षमता संपन्न यह पनडुब्बी दस साल की लीज पर भारत को दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications