2जी घोटाला: कोर्ट ने सिद्धार्थ बेहुरा की याचिका खारिज की

सीबीआई की विशेष अदालत ने 3 नवंबर को सिद्धार्थ बेहुरा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब उन्हें हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट से भी निराश हुए सिद्धार्थ बेहुरा को अब तिहाड़ जेल में ही रहना पड़ सकता है।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में आरोपी बनाए गए 17 आरोपियों में से सिद्धार्थ बेहुरा भी आरोपी हैं। इन 17 आरोपियों में से 10 को तो जमानत मिल चुकी है। सिद्धार्थ बेहुरा को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और उनके निजी सचिन आरके चंदोलिया के साथ इसी साल 2 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।









Click it and Unblock the Notifications