शीतलहर की चपेट में आया उत्तर प्रदेश
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में है और गलन तथा ठिठुरन भरी सर्दी के बीच घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को अगले दो दिन तक राहत नहीं मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के वाराणसी तथा लखनऊ मंडलों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। id="toptextpromo">इस
दौरान आगरा, झांसी, कानपुर, गोरखपुर तथा इलाहाबाद मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिसंख्य स्थानों पर सुबह और रात में घना कोहरा गिरा, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान आगरा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यहां
का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ स्थानों पर सुबह घना कोहरा पड़ने की सम्भावना है। सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिन तक ऐसी ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।











Click it and Unblock the Notifications