पाक और अमेरिका के बीच संबंधो में दरार

उन्होंने कहा कि आप पीछे लौटकर उन कठिनाईयों को देख सकते हैं जिनका सामना हमारे देश ने किया है। हम संबंध खत्म करने से लेकर दूरी बनाने तक के दौर से गुजरे हैं। हमारे संबंध उसके साथ बने रहे या हम उसके साथ काम करते रहे उसका एक कारण महत्वपूर्ण संबंध भी हैं। अफगानिस्तान में काम के सिलसिले में भी यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
क्लिंटन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक पसंद का मामला नहीं है बल्कि वह देश कमजोर आर्थिक नेतृत्व के चंगुल में भी है। हम उनके साथ आर्थिक एवं राजनीतिक स्थितियों पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि चूंकि पाकिस्तान काफी गरीब है और उनकी सरकार में काफी सुधार की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को शिक्षा के क्षेत्र में, कृषि क्षेत्र में, उर्जा क्षेत्र में सुधार की आवश्कता है और प्रतियोगी आर्थिक वातावरण के लिये अपने नागरिकों को दिये जाने वाले कुछ सब्सिडी को खत्म करने की जरूरत है। क्लिंटन ने कहा कि वास्तविकता है कि पाकिस्तान में काफी कम लोग कर देते हैं और शायद ही कोई भूस्वामी या धनी कर देता है। इसलिए लोगों के लिये सेवा प्रणाली बनाने की खातिर कोई आधार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications