पंजाब: यूथ कांग्रेस चुनाव में गोलीबारी, 3 जख्मी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारियों के लिये चुनाव हो रहा था। युवा वर्ग के कई नेता चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव के दौरान अचानक दो पक्ष आपस में भिड़ गये। बीच बचाव करने के लिये अन्य दलों के लोग आये मगर बात और बिगड़ गई। देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रूप ले लिया।
दोनों पक्षों की तरफ से जमकर फायरिंग की गई जिसमें तीन लोग घायल हो गये। फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस बल फौरन मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में कर घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से एक ही हालत नाजुक बनी हुई है। किसी के नाम का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications