डॉन अबु सलेम से भी थे जिग्ना के संबंध, गिफ्ट में दी थी शर्ट

प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार एशियन एज की वरिष्ठ पत्रकार और अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के एक आला अधिकारी ने बताया कि एक्सक्लूसिव खबरें हासिल करने के लिए उसने सलेम की मदद करने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल करने से भी गुरेज नहीं किया। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि उसने सलेम को कुछ शर्टें भी खरीदकर दी थीं, जिन्हें वह जेल में पहनता था। सलेम पर टी-सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या समेत कई मामले चल रहे हैं।
अधिकारियों की मानें तो सलेम का जेडे मर्डर केस से कोई ताल्ल्ुक नहीं हैं इसलिये अधिक खोजबीन नहीं की गई। मालूम हो कि मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने जिग्ना बोरा को जेडे की मुवमेंट छोटा राजन को देने के आरोप में 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होनी है। खास बात यह है कि जिग्ना ने अदालत से अपील किया है कि इस पूरे प्रकरण से मीडिया को दूर रखा जाये।












Click it and Unblock the Notifications