महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध के मामले

वर्ष 2009 में ऐसे मामलों की संख्या 2,03,804 और 2010 में 2,13,585 थी। उन्होंने डा ज्ञान प्रकाश पिलानिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि उत्तर प्रदेश के बांदा बलात्कार मामले में, राज्य सरकार ने सूचित किया है कि मामले की जांच राज्य की सीआईडी ने की और आरोपी विधायक सहित सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में अदालत में आरोपपत्र दायर कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि कर्तव्यपालन में लापरवाही के लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक सहित कुछ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के 19 सितंबर 2011 के निर्देश के अनुसार, राज्य सरकार ने यह मामला सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है। जांच एजेंसी ने उच्चतम न्यायालय में एक स्थिति पत्र प्रस्तुत किया है।












Click it and Unblock the Notifications