मायानगरी मुंबई से दिल्ली की सियासत को हिलाएंगे अन्ना

टीम अन्ना ने मुंबई के आजाद पार्क में अनशन करने की इजाजत मांगी थी। जिसकी इजाजत टीम अन्ना को मिल चुकी है। अन्ना हजारे अनशन के लिए 26 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे। जिसके बाद 27 दिसंबर को वे अनशन शुरू कर देंगे। इससे पहले अन्ना हजारे यह भी कह चुके हैं कि अगर सरकार इस सत्र में लोकपाल बिल पास नहीं करती है तो वे 1 जनवरी से जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
अब देखना है कि अन्ना हजारे ने अगस्त में रामलीला मैदान पर अनशन करके सरकार को जो चुनौती दी थी इस बार वे मुंबई से भी सरकार को वह चुनौती पेश कर पाएंगें। मुंबई को आर्थिक राजधानी के लिए जाना जाता है। जहां कहते हैं कि लोगों के पास समय ही नहीं है। वहां मुंबई की जनता अन्ना के अनशन के लिए समय निकाल पाती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications