27 दिसंबर को लोकपाल पर जश्न या अनशन,फैसला अन्ना पर

ग्रुप सी और डी, सिटीजन चार्टर, सीबीआई और पीएम मुद्दे पर बात अटकी हुई है। जिससे एक बार बात वहीं पहुँच गयी जहां से शुरू हुई थी। इसलिए हालात जो दिख रहे हैं उसके मुताबिक अन्ना की दी हुई डेड लाइन पर लोकपाल बिल नहीं बन सकता है। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार को भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।
बैठक के पहले पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि पूरी कोशिश है कि वो इस सत्र में लोकपाल बिल ले आयेंगे। लेकिन बैठक के बाद वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इस मुद्दे पर हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। जबकि इस बैठक के पहले अन्ना के अर्जुन केजरीवाल ने कहा था कि 27 को एक जनसभा तो होगी अब देखना होगा कि वो अनशन के रूप में होती है या जश्न के रूप में।
वैसे लोकपाल बिल को लोकसभा में 20 दिसंबर को लाने की बात जरूर हुई है। जाहिर है सर्वदलीय बैठक में सहमति नहीं बनने के बाद अगर यह बिल सदन में आया तो भारी हंगामा होगा। ऐसे में बिल का पास होना मुश्किल दिखाई दे रहा है। देखते है अन्ना हजारे का इस बात पर अगला कदम क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications