खाद्य मुद्रास्फीति 4 साल के निचले स्तर 4.35 प्रतिशत पर

खाद्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि दर 5 प्रतिशत के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आना सरकार के लिए राहत का संकेत है। सरकार बीते 2साल से उची मुद्रास्फीति से जूझ रही है। सरकार द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह प्याज के दाम 46.03 प्रतिशत, आलू के दाम 33.28 प्रतिशत तथा गेहूं के दाम 4.43 प्रतिशत टूटे। सब्जियों के दाम कुल मिलाकर 12.28 प्रतिशत घटे।
वहीं सालाना आधार पर अन्य खाद्य उत्पादों के दाम में तेजी देखने को मिली। आलोच्य सप्ताह में दालों में 11.76 प्रतिशत, दूध 11.08 प्रतिशत तथा अंडे, मीट व मछली 9.26 प्रतिशत महंगी हुई। पिछले साल खाद्य महंगाई दर ने सारे आंकड़े तोड़ दिए थे। एक समय यह बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई थी। पिछले साल खाद्य मुद्रा स्फीति 10.78 प्रतिशत हो गई थी। जिस वजह से आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications