कोलकाता अग्नि कांड मामले में दो और गिरफ्तार

इस अग्निकांड में 93 लोगों की मौत हो गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) दमयंती सेन ने कहा कि आज हमने अस्पताल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुरक्षा समिति के प्रमुख एस. उपाध्याय और प्रशासनिक अधिकारी संजीव पाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों को आज ही अलीपुर मुख्य न्यायिक मजिस्टेट की अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने उन्हें 23 दिसंबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दक्षिण कोलकाता स्थित अस्पताल परिसर के पीछे पंचाननताला झुग्गी में रहने वाले 65 युवाओं को पदक और पांच-पांच हजार रुपये देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फैसला किया है कि अगर वे चाहते हैं तो उन्हें ग्रीन पुलिस में नौकरी दी जाएगी। ग्रीन पुलिस में कार्यरत स्वयंसेवक कोलकाता की यातायात पुलिस की मदद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications