170500 डॉलर में नीलाम हुई टैगोर की नोटबुक

इसमें बाद में प्रकाशित कृतियों के संशोधित मसौदे थे। उम्मीद थी कि उनकी यह नोटबुक डेढ़ लाख से ढाई लाख डॉलर में नीलाम होगी लेकिन अंत में यह एक लाख 70500 डॉलर में नीलाम हुई। टैगोर ने यह नोटबुक अपने एक पारिवारिक मित्र को भेंट की थी। उन्होंने यह नोटबुक 1930 के दशक के मध्य में दी थी।
इस नोटबुक में शामिल दो गीत के बोलों को नृत्यनाटिका चित्रांगदा में शामिल किया गया। इस नृत्यनाटिका का प्रथम प्रस्तुति 1892 में हुई थी लेकिन इसमें बाद में बदलाव करके इसे दोबारा 1936 में पेश किया गया। तीन अन्य गीत के बोलों को टैगोर के तीन खंडों वाले गीत संग्रह गीतोबितान में शामिल किया गया जिसका प्रकाशन वर्ष 1931 में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications