विदेशी बाजार खोलने से काले धन को बढ़ावा: शरद यादव

शरद यादव ने कहा कि जब से अमेरिका पर 9/11 का हमला हुआ है तब से लोगों का ध्यान इस ओर गया है। इस हमले के बाद ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकवादियों को यह पैसा कहां से मिल रहा है। जिसके बाद यह बात सामने आई है कि आतंकी इन हमलों के लिए काले धन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकियों को काला धन हवाला के माध्यम से मिल रहा है।
विदेशों में जमा काले धन के आंकड़ों पर शरद यादव ने कहा कि हमारे देश का 1 साल का बजट 11 लाख करोड़ है। जबकि विदेशों में देश का 25 लाख करोड़ जमा है। जिस हिसाब से विदेशों में जमा काला धन देश के 2 साल के बजट से भी ज्यादा है। काले धन को विदेशों से लाकर इस्तेमाल की बात पर उन्होंने कहा कि इस पैसे से देश के खेतों को पानी से जोड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानते कि विदेशी बैंकों में कितना काला धन जमा है। यह बताना सरकार की जिम्मेदारी है कि विदेशों में भारत का कितना काला धन जमा है। खबर जारी












Click it and Unblock the Notifications