रुपए में गिरावट, मंदी की आशंका गहराई

विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी की निकासी के दबाव और अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती के बीच रुपए में तेज गिरावट बनी हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 53.10-11 के स्तर पर खुला और तुरंत यह 53.51 प्रति डॉलर तक लुढक गया। बाद में इसमें थोड़ा सुधार जरूर हुआ पर पिछले बंद के स्तर से 39 फीसद गिरकर 53.23-24 के स्तर टिका रहा।
यह अब तक रुपए का न्यूनतम बंद का स्तर है। अक्तूबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 5.1 फीसद के संकुचन के मद्देनजर विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी के संकेत के बीच कल डॉलर के मुकाबले रुपए में 81 पैसे की तेज गिरावट जर्द की गयी थी। देश की नजरे अब आरबीआई पर टिक गयी है। उम्मीद है कि पहले की तरह रिजर्व बैंक इस बाद भी दखल देगा।सितंबर - अक्टूबर में रूपये को संभालने के लिए आरबीआई ने 84.5 करोड़ तथा 94.3 डॉलर की बिक्री की थी।












Click it and Unblock the Notifications