माया भरी लोकपाल विधेयक पर हुंकार

mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने लोकपाल विधेयक पर कांग्रेसनीत संप्रग सरकार पर ढुलमुल नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री, सीबीआई और समूह ग एवं घ के कर्मचारियों को भी इसके दायरे में लाने तथा इसके मसविदे को संविधान के अनुरुप संघीय ढांचे का सम्मान करते हुए बनाये जाने की मांग की।

मायावती ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के विरुद्ध मजबूत तंत्र नहीं चाहती। लोकपाल विधेयक बनाने के लिए संसदीय स्थायी समिति का मसविदा बहुत कमजोर है। प्रधानमंत्री, सीबीआई और समूह ग एवं घ के कर्मचारियों को भी लोकपाल के दायरे में लाया जाना चाहिए।

सीबीआई को लोकपाल के दायरे में लाने को जरुरी बताते हुए बसपा मुखिया मायावती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा इसका दुरुपयोग किया जाता है, जिसका शिकार वे स्वयं भी हो चुकी है। बसपा मुखिया ने कहा लोकपाल बिल का मसविदा आम सहमति से, भारतीय संविधान के अनुरूप एवं संघीय ढांचे का सम्मान करते हुए तय किया जाना चाहिये।

इसके साथ ही सरकार को डाक्टर अम्बेडकर की सोच और भावनाओं का आदर करते हुए लोकपाल संस्था तथा उससे जुड़ी समितियों में सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले पदों पर पिछड़ों को भी उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+