अगर अन्ना नहीं सुधरे तो अंजाम बहुत बुरा होगा: राहुल टीम

Rahul Gandhi
हैदराबाद। रविवार को अन्ना हजारे ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के खिलाफ बयान बाजी क्या की, राहुल खेमे में आग लग गयी। ऱाहुल गांधी के समर्थकों ने खुलकर अन्ना और अन्ना टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल के समर्थक और आंध्र प्रदेश में राजनीति में बड़ा ओहदा रखने वाले हुनंमत राव ने कहा कि अगर अन्ना हजारे ने अपनी जबान नहीं संभाली तो अंजाम बहुत बुरा होगा। वही इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अन्ना हजारे भाजपा के समर्थन पर कूद रहे हैं जो कि उचित नहीं है। भाजपा समेत अन्ना टीम राहुल गांधी फोबिया की शिकार हो गयी है।

राहुल के खिलाफ बयानबाजी से गुस्साये राहुल के समर्थकों में इस समय अन्ना हजारे को लेकर काफी रोष है। मंत्रियों ने अन्ना पर पैसे लेकर अनशन करने का आरोप लगाया हैं। उनका कहना है कि देश में और भी तो परेशानियां है अगर वो सही समाजसेवी हैं तो उन चीजों के लिए भी अनशन करें। वो उस समय कहां थे जब मुंबई में धमाके हुए थे और मासूम जनता मौत की शिकार। अपने जनलोकपाल बिल के लिए जिद पर अड़े अन्ना हजारे को अशोभनिय बातें शोभा नहीं देती है। उन्होंने लोकपाल को बहस और मजाक का मुद्दा बना दिया है।

जहां तक राहुल गांधी का सवाल है तो अन्ना समेत सभी विरोधी दलों को 'राहुल फोबिया' हो गया है तभी तो वो उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा को भी पता है कि एक बार राहुल अगर पीएम बने तो उसी बैंड बज जायेगी इसलिए वो अन्ना और अन्ना की टीम के साथ मिलकर राहुल गांधी के खिलाफ आग उगल रहे हैं। गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने अपने अनशन के एक दिन पहले मीडिया में कहा था कि अगर राहुल गांधी जैसे लोग पीएम बनते हैं तो देश अधंकार में चला जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+