भंवरी देवी केस: न्यायिक हिरासत में मदेरणा और बिश्नोई

गौरतलब है कि अदालत ने इससे पहले 9 दिसम्बर को महिपाल मदेरणा और परस राम बिश्नोई की सीबीआई हिरासत की अवधि 12 दिसम्बर तक के लिए बढा दी थी। सीबीआई ने तीन अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के बाद ओसिया से विधायक महिपाल मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान सिंह के भाई परस राम बिश्नोई को दो दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
जोधपुर के जलीवाडा उप स्वास्थ केन्द्र पर कार्यरत नर्स भंवरी देवी गत एक सितम्बर से लापता है। सीबीआई ने भंवरी देवी के बारे में सुराग देने वाले को दस लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी है। लापता नर्स भंवरी देवी का पति अमर चंद नट भी इस मामले में सीबीआई की हिरासत में है।












Click it and Unblock the Notifications