आईएम के अय्याश आतंकी का भेद खोला एक युवती ने

अलीगढ़ में मॉडयूल का एक आतंकी भी एक सेंटर में पढ़ाई करने के बहाने छिपा रहा था। उसी दौरान वह इस लड़की के संपर्क में आया और अपने साथी आफताब आलम उर्फ फारुख से उसकी दोस्ती करा दी। फारुख ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर धोखा दिया, जिसका बदला लड़की ने इंटेलीजेंस टीम के सामने सारे राज खोलकर ले लिया। इसी बाला के जरिए दिल्ली पुलिस इस मॉडयूल के सात आंतकियों को गिरफ्तार कर चुकी है, बाकी सरगना समेत आठ की तलाश जारी है।
सूत्रों के मुताबिक इस मॉडूल के एक सदस्य ने पिछले दिनों राजस्थान के किसी इंस्टीटूट के अलीगढ़ सेंटर में एडमिशन भी लिया था। अलीगढ़ की युवती की यहीं आईएम के इस आतंकी से मुलाकात हुई थी। इसी आतंकी के जरिए वह फारुख के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। लेकिन कुछ ही दिन बाद युवती को एहसास हो गया कि फारुख उसका इस्तेमाल सिर्फ सेक्स के लिए कर रहा है।
बेवफाई से वह बुरी तरह आहत हो गई। पिछले महीने फेक करेंसी के नेटवर्क पर काम कर रही खुफिया टीमें जाल बुनते-बुनते एक ऐसे ठिकाने पर पहुंची, जहां यह युवती टकरा गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवती को उठाया तो सारा खेल खुलता चला गया। पता यह भी लगा है कि बेवफाई से आहत लड़की खुद ही खुफिया टीम तक पहुंची। इस युवती ने आतंक की पूरी कहानी बताकर फारुख से धोखे का हिसाब चुकता कर लिया। अलीगढ़ की लड़की के अलावा फारुख ने एक और
बाला की भावनाओं से भी खिलवाड़ किया था। अब उस लड़की से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उसी आधार पर अलीगढ़ की लड़की और फारुख के बारे में बेहद गोपनीय तरीके से और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। बाद में धरपकड़ में जुटी दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले आफताब को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इस गुट के छह आतंकियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ में पता चला है कि यासीन भटकल उर्फ शाहरुख सरगना है। फिलहाल पत्नी समेत फरार
भटकल पर 15 लाख का इनाम है।












Click it and Unblock the Notifications