दिल्‍ली: नकली चेक से पैसे निकालने वाले 6 ठग गिरफ्तार

Police
दिल्ली (ब्यूरो)। पुलिस ने फर्जी चेक से सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को करोड़ों का चूना लगाने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करोड़ों रुपये के फर्जी चेक मिले हैं। ये लोग हस्ताक्षर युक्त चेक का स्कैन कर उससे रुपये निकाल लेते थे। पुलिस ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया है।

पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया कि फर्जी चेक के जरिए सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट कंपनियों से करोड़ों रुपये निकालने की शिकायतें मिल रहीं थीं। पुलिस ने एक सूचना पर सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से त्रिपुरारी प्रसाद और हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पंजाब नेशनल बैंक का भारत भूषण एंड कंपनी व एलआईसी की ओर से जारी दो खाली चेक मिले। जिसमें 30,30,656 और 25 हजार की रकम दर्ज थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें यह चेक मेरठ निवासी जमीर उसके बेटे अरशद और उनके सहयोगियों से मिला है। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया। इनके निशानदेही पर पुलिस ने देवेंद्र सिंह मेंहदीरत्ता, हरदीप और अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सरकारी गैर सरकारी व प्राइवेट कंपनी के चेक को क्लीरियेंस के समय में स्कैन करते थे और फिर फर्जी चेक बनाकर उससे रकम निकाल लेते थे। ये चमोली उत्तराखंड की एक कंपनी के पांच चेक को निकालकर उसे दो करोड़ रुपये का चुना लगा चुके है। गिरोह का सरगना त्रिपुरारी प्रसाद एक देश से दस हजार करोड़ और चार सौ करोड़ रुपये का लोन लेकर बीयर की फैक्टरी लगाना चाहता था। वह प्रीत विहार स्थित मधुबन विहार में रहता है और मुजफ्फरपुर बिहार से एमबीए कर चुका है। वहीं हरविंदर सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह प्रतापनगर में रहता है।

वह जमीर से मिलने वाले चेक को त्रिपुरारी को देता था। अरशद मुस्तफाबाद में रहता है और मूलत: बिजनौर का रहने वाला है। वह जमीर से मिलने वाले चेक को अन्य सदस्यों को देता था। देवेंद्र लक्ष्मीनगर में एक कंपनी चलाता है और लोगों के एकाउंट का पता करता है। अमरदीप एमबीए कर रहा है। उसका दोस्त हरमीत 12 वीं में पढ़ता और अमरदीप का दोस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+