दिल्‍ली: रेलवे में लगवा दी फर्जी नौकरी

Delhi: Duping in the name of jobs in railway
दिल्ली (ब्यूरो)। रेलवे में फर्जी नौकरी लगाकर युवकों के ठगने वाले गिरोह का पता चला है। पुलिस इस गिरोह को दबोचने में जुट गई है। आशंका है कि रेलवे में नौकरी के नाम पर यह ठगों का गिरोह करोड़ों रुपये का चुना लगा चुका है। आरोपियों ने खुद को रेलवे अधिकारी बताकर करीब 50 युवकों से रकम ऐंठ ली। दोनों ने पीड़ितों को शुरू में अस्थाई, बाद में स्थाई नौकरी का झांसा दिया। पीड़ितों को जब ठगी की भनक लगी तब तक दोनों आरोपी रकम लेकर रफूचक्कर हो चुके थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत पर अमरनाथ और रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ठगी का शिकार राणा प्रताप ने बताया कि वह सपरिवार कल्याणपुरी में रहते हैं। कुछ समय पहले उनके छोटे भाई भीमराव ने रेलवे की परीक्षा दी थी। वह अपने छोटे भाई के साथ डीआरएम आफिस नई दिल्ली रिजल्ट देखने गए थे। रिजल्ट में उसका नाम नहीं था। वहां उसे अमरनाथ और रामकुमार नामक दो शख्स मिले दोनों ने अपने को रेलवे अधिकारी बताया और कुछ रुपये लेकर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। दोनों ने रुपये नौकरी के बाद ही देने की बात कही। दोनों उनकी बातों में आ गए और आरोपियों को अपने घर बुला लिया। कुछ समय बाद आरोपियों ने कल्याणपुरी प्रताप के घर पर भीम का रेलवे में नौकरी का फॉर्म भरवाया।

कुछ दिनों बाद ही दोनों प्रताप के पास आए और बताया कि भीम की अस्थाई नौकरी लग गई है। कुछ समय बाद उसे पक्का करवा देंगे। दोनों ने भीम का रेलवे आईकार्ड और नियुक्ति पत्र दिखाकर प्रताप से साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिये। उन्होंने भीम से कहा कि उसे लाजपत नगर रेलवे स्टेशन पर माल गाड़ियों की सील चेक करनी है। भीम ने नौकरी शुरू कर दी। कुछ महीने उसके अकाउंट में साढ़े तीन हजार रुपये के हिसाब से तनख्वाह आई। आरोपियों ने इसी तरह करीब 50 लोगों की नौकरी लगवा दी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा।

इस बीच नौकरी पर रखवाए गए सभी युवकों की सैलरी आनी अचानक बंद हो गई। रेलवे में जब लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि वह रेलवे कर्मचारी नहीं हैं। उनके नियुक्ति पत्र और आईकार्ड फर्जी हैं। इस बीच अमरनाथ और रामकुमार भी गायब हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इसकी भी तहकीकात की जा रही है कि इस ठगी में रेलवे का कोई अधिकारी या कर्मचारी शामिल है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+