विलियम बर्न्स का तीन दिवसीय भारत दौरा

इस दौरान कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनके अलावा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि बर्न्स मुंबई भी जाएंगे, जहां वह बड़े कारोबारियों और अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ एक नए मिशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
भारत के तीन दिन के दौरे के बाद बन्र्स वियतनाम और मलेशिया भी जाएंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि 13 दिसंबर को बर्न्स हनोई जाएंगे। वह वियतनाम के साथ रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर बातचीत करेंगे। वियतनाम के बाद 14 दिसंबर को वह मलेशिया पहुंचेंगे। वह मलेशिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications