कश्मीर में बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में सात इंच बर्फ पड़ी और 22.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया। यहां गर्मियों की राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में 21.4 मिमी बारिश हुई। बारिश और बर्फ ने घाटी में पिछले एक पखवाड़े की खुष्की खत्म कर दी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ घंटों में घाटी के कई स्थानों पर हिमपात और बारिश होने का अनुमान है।
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में एक सेंटीमीटर बर्फ पड़ी और यहां न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे चला गया। कल यहां तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में पांच सेंटीमीटर बर्फ पड़ी और 30.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। यहां तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में 13 सेंटीमीटर हिमपात हुआ और 37.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि यहां तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे रहा।












Click it and Unblock the Notifications