अस्पताल आग से 90 मरे, विकिरण नहीं फैला

एईआरबी के सचिव आर.भट्टाचार्य ने एक बयान जारी कर कहा कि इस अस्पताल के निचले तहखाने में एक हाई डोज रेट ब्रैकिथेरेपी विभाग मौजूद था, जिसमें रेडियोधर्मी ईरीडियम-192 पदार्थ मौजूद था। भट्टाचार्य ने बताया कि इस विभाग की जांच के लिए एक विकिरण सुरक्षा दल पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि स्थिति अभी नियंत्राण में है और हादसे के वक्त यह विभाग क्रियाशील नहीं था।
एएमआरआई समूह के उद्योगपति एस के टोड़ी सहित छह लोगों को अस्पताल में आज आग लगने के बाद दम घुटने से 90 लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार करने के साथ ही अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। मरने वालों के परिजनों को कोलकाता सरकार की तरफ से 2-2 लाख रूपये का मुआबजा घोषित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications