स्त्री-पुरुष असमानता को दूर करता इंटरनेट

रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिला उद्यमियों में सालाना स्तर पर 71 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। विश्व आर्थिक मंच की एक रपट में 135 देशों की महिलाओं की आर्थिक क्षेत्रा में भागीदारी और मौके की सूची में 131 स्थान पर था। अलीबाबा डाट के महाप्रबंधक संदीप देशपांडे ने कहा हम इस रूझान में बदलाव होते देख रहे हैं।
ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें महिला उद्यमी भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती देखी जा सकती हैं। यह पूछने पर कि किस उद्योग को महिला उद्यमी तरजीह देती हैं उन्होंने कहा कि कोई स्पष्ट रुझान नहीं है।
भारत के परिप्रेक्ष्य में देखा जाये तो यह रिपोर्ट एक सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करती है, क्योंकि यहां हर साल हजारों महिलाएं लिंग भेदभाव का शिकार होती हैं। घरों से लेकर बड़ी कंपनियों तक महिलाओं को कहीं न कहीं पक्षपात का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications