यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह से
लखनऊ।
प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपी बोर्ड की तारीखों की घोषणा हो गयी है। संभावित परीक्षा केन्द्रों के नामों के साथ माध्यमिक षिक्षा परिषद ने तय किया कि परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि विस्तत कार्यक्रम आगामी 14 दिसम्बर को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस बार भी संभावित परीक्षा केन्द्रों में उन स्कूलों के नाम शामिल किए गए हैं जिन पर नकल कराने के आरोप लगते रहे हैं। id="toptextpromo">हाईस्कूल
व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी ही होने वाला है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही स्कूल प्रबंधन व अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी बोर्ड 2012 की परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम तय होगया है बस उस पर शासन की मुहर लगना शेष है ऐसा होते ही कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। बोर्ड की सचिव का कहना है कि परीक्षा केन्द्रों की अन्तिम सूची जारी होने के साथ ही अनुक्रमांक तय कर दिए जाएंगे जिसकी जानकारी सभी मण्डलीय संयुक्त षिक्षा निदेषकों को उपलब्ध करा दी जाएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ज्ञात
हो कि गत वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 17 मार्च से आरम्भ हुई थीं लेकिन बोर्ड इस बार इस समय को दस दिन कम करना चाहता है जिसके चलते मार्च के प्रथम सप्ताह को चुना गया है। गत वर्ष पूरे प्रदेष में 9500 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे जिन पर 55 लाख के करीब छात्रों ने परीक्षा दी थी उम्मीद जतायी जा रही है कि इस बार परीक्षा केन्द्रों की संख्या कुछ कम हो सकती है लेकिन औपचारिक रूप से इसकी घोषणा 14 दिसम्बर को ही की जाएगी। हालांकि इस बार अधिकारी नकल माफियाओं पर नकेल कसने को भी तैयार हैं जिसके लिए जिला प्रषासन से मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण से लेकर पर्यवेक्षक की नियुक्ति तक विषेष सतर्कता बरती जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications