रूस पर भी नजरें तिरछी कर रहा अमेरिका

गौरतलब है कि हाल ही में रूस में हुए प्रधानमंत्री के चुनावों में गड़बडि़यों की बात सामने आई थी। जिसके बाद से रूस में चुनावों के दौरान हुई गड़बडि़यों की जांच कराने की मांग की जा रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुनावों में गड़बड़ी संबंधी इन मांगों का स्वागत किया था। जिस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया करते हुए रूस के प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका से रूस के मामले में दखलअंदाजी ने करने की बात कही थी। जिसके बाद अमेरिका की तरफ से इस तरफ से यह बयान जारी किया गया है।
रूस में ब्लादिमीर पुतिन का शासन धीरे-धीरे निरंकुशता की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस बार के चुनावों में वहां साफ-तौर पर गड़बडि़यों की बात सामने आई थी। गलत तरीके से चुनाव कराकर पुतिन एक बार फिर रूस की सत्ता पर काबिज हो गए हैं। जिसका वहां की जनता विरोध कर रही है। अमेरिका का कहना है कि उसे रूसी समाज के साथ भी संबंधों में प्रगाढ़ता लानी है और वैश्विक मूल्यों का ध्यान रखना है। रूस पिछले कुछ समय से अमेरिका के हर कदम का विरोध करता रहा है। हाल ही में अमेरिका ने जब ईरान पर आरोप लगाए थे तो रूस ने इसका खुलकर विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications