सोनिया के जन्मदिन पर विशेष पूजा, बधाईयों का तांता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बधाई देने वाले पार्टी नेताओं में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा समेत कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद केशव राव, केएस राव, सुदर्शन नचियप्पन और जम्मू कश्मीर राज्य कांग्रेस के प्रमुख सैफुद्दीन सोज शामिल थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के एक दल ने एक मिनी ट्रक पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की और गांधी के लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए उनसे प्रार्थना और कामना की।
गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि कार्यकर्ता बहुत सारा धन खर्च कर और मुसीबतें झेल कर दूर-दराज के इलाके से उन्हें बधार्ई देने के लिए दिल्ली नहीं आएं। अपील के बावजूद, आज सुबह से पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर ढ़ोल के साथ जमा हुए और उनका जन्मदिन मनाया।












Click it and Unblock the Notifications