कोलकाता: एमआरआई अस्पताल में भीषण आग, कई लोगों के मरने की आशंका

यह सात मंजिला इमारत में बसा है। करीब 500 मरीज इस अस्पताल में हैं। जिनमें से अभी केवल 40-50 लोगों को ही सुरक्षित निकाला गया है। अभी भी सैकड़ो लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है। फौरी तौर पर माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। घटना सुबह चार बजे की बतायी जा रही है। आग ने धीरे-धीरे अस्पताल की पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। नागरिक विकास अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 20-25 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है और कहा कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उनका कहना है कि कई लोग घायल भी हो सकते हैं। हॉस्पिटल में कई मरीज और अस्पताल के कर्मचारी फंसे हुए हैं। कुछ मरीज हॉस्पिटल के टॉप फ्लोर पर भी फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। 5 दमकल गाड़िया मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications