स्टैंडिंग कमेटी आज संसद में पेश करेगी लोकपाल रिपोर्ट

Abhishek Manu Singhvi
नई दिल्ली। देश और सरकार दोनों को ही लोकपाल बिल का इंतजार है लेकिन यह बनेगा कब इस पर संशय बरकरार है। लेकिन अगर आज संसद चलती है तो स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन अभिषेक मनु सिंघवी लोकपाल रिपोर्ट को आज संसद में पेश करेंगे। हालांकि ड्राफ्ट में पेश किए गए अलग-अलग मुद्दों पर 31 सदस्यों वाली इस समिति के 16 सदस्य सहमत नहीं हैं।

पीएम लोकपाल के दायरे में होंगे या नहीं इस बारे में अब फैसला संसद पर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में केंद्र और राज्य में एक ही बिल के जरिए लोकपाल और लोकायुक्त बनाने की बात कही गई है। यही नहीं स्टैंडिग कमेटी ने सी ग्रेड के कर्मचारियों को लोकपाल के अंदर नहीं रखा है। जिसकी खिलाफत अन्ना और अन्ना टीम कर रही है।

इसके अलावा सीबीआई को भी कमेटी की ओर से लोकपाल के अंदर नहीं रखा गया है। कमेटी का कहना है कि सीबीआई पर लोकपाल नजर जरूर रख सकता है लेकिन वो उसके काम में कोई हस्तकक्षेप नहीं करेगा। रिपोर्ट संसद में पेश होने के बाद सरकार कमेटी की सिफारिशों का अध्ययन करेगी और जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जाएंगे।

सबसे हैरत की बात यह है कि इस रिपोर्ट से विरोधी तो विरोधी खुद कांग्रेस के कई नेता इत्तफाक नहीं रखते हैं। कांग्रेसी नेता मीनाक्षी नटराजन, पीटी थॉमस और दीपा दासमुंशी ने अपना विरोध जताते हुआ ग्रुप-सी के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग कर दी है। ऐसे में लोकपाल बिल कैसे बनेगा इसका भगवान ही मालिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+