हार्वर्ड ने सुब्रमण्यण स्वामी को दिया झटका

विश्वविद्यालय के अखबार 'हार्वर्ड क्रिमसन' के मुताबिक, अगले साल के ग्रीष्मकालीन सत्र में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों की सूची को मंजूरी देने के लिए हुई इस बैठक में प्रोफेसर डायना इक ने स्वामी के पाठ्यक्रम को हटाने की सिफारिश की। जुलाई में एक भारतीय प्रकाशक के लिए लिखे अपने लेख में स्वामी ने सैकड़ों मस्जिदों को नष्ट करने की वकालत की थी। उन्होंने यह भी लिखा था कि भारत में केवल उन्हीं मुस्लिमों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए जो यह स्वीकार करें कि उनके पूर्वज हिंदू थे।
डायना इक का कहना है कि किसी एक धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले उनके लेख ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दी हैं। ऐसे में हार्वर्ड की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद को ऐसे व्यक्ति से नहीं जोड़े जो अल्पसंख्यक समूह के खिलाफ घृणा का भाव जाहिर करता हो। इससे पहले अगस्त में हार्वर्ड ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए स्वामी का साथ देने का फैसला किया था। इस फैसले से नाराज होकर चार सौ छात्रों ने दस्तखत कर स्वामी को हटाए जाने के लिए एक अभियान चलाया था।












Click it and Unblock the Notifications